नई दिल्ली: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियां फिलहाल पेट्रोल पर 10 रुपये का मुनाफा कमा रही हैं, वहीं डीजल पर उन्हें 6.50 रुपये का घाटा हो रहा है. कंपनियां पेट्रोल पर मुनाफा होने के बावजूद कीमतों में कटौती नहीं कर रही हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अधिक होने के साथ-साथ डीजल पर मौजूदा नुकसान की भरपाई के लिए कीमतों में कोई कमी नहीं की गई है।
इस बीच मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की स्थिति में केंद्र ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है. अब कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है लेकिन वे उन कीमतों को कम करने वाले नहीं हैं।
Next Story





