व्यापार

Amazon पर ऑफर, 99 रुपये में खरीदें 599 रुपये वाला स्मार्ट बल्ब, जानें पूरा तरीका

jantaserishta.com
9 Oct 2021 5:32 PM IST
Amazon पर ऑफर, 99 रुपये में खरीदें 599 रुपये वाला स्मार्ट बल्ब, जानें पूरा तरीका
x

Amazon पर जारी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों को एक से बढ़कर एक डील्स दी जा रही हैं. हालांकि, कुछ डील्स ऐसी हैं जो काफी कमाल हैं. लेकिन, लोगों की नजर उन पर नहीं जा रही है. ऐसी ही एक शानदार डील Wipro B22 9W Smart LED bulb पर मिल रही है. Amazon Alexa और Google Assistant से चलने वाले इस बल्ब को ग्राहक महज 99 रुपये में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस डील के बारे में.

Wipro B22 9W smart LED bulb 16 मिलियन कलर ऑप्शन्स ऑफर करता है. इसकी कीमत 599 रुपये है. हालांकि, ऐमेजॉन से 99 रुपये में खरीदा जा सकता है. लेकिन, इतने सस्ते में इसे खरीदने के लिए आपके पास Amazon Alexa होना जरूरी है.
ग्राहकों के पास इस स्मार्ट बल्ब खरीदने के लिए Echo Dot या Alexa सपोर्टेड डिवाइस होना जरूरी है. ध्यान रहे ये Alexa डिवाइस ही होनी चाहिए. ना कि ऐमेजॉन म्यूजिक ऐप में उपलब्ध Alexa. अगर आपके पास एलिजिबल प्रोडक्ट होगा तो आप बल्ब को 99 रुपये में खरीद पाएंगे.
साथ ही आपको ये भी बता दें कि एक अकाउंट से केवल एक ही ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है. ये भी ध्यान रखना होगा कि Alexa डिवाइस और आपका अकाउंट एक ही ऐमेजॉन अकाउंट से लॉग इन हुआ हो.
फॉलो करें ये स्टेप्स:
- ऐमेजॉन ऐप और Alexa डिवाइस में सेम अकाउंट से लॉग इन करें.
- इसके बाद Echo dot या किसी Alexa सपोर्टेड डिवाइस से कहें- 'ऐलेक्सा ऐड Wipro Smart Bulb टू माय कार्ट'.
- इसके बाद अपने मोबाइल में ऐमेजॉन ऐप ओपन करें. यहां आपको 599 रुपये का Wipro B22 9W Smart LED bulb आपके कार्ट में नजर आएगा .
- इसके बाद आपको 'प्रोसीड टू बाय' पर टैप करना होगा और आपको बल्ब डिस्काउंट वाली कीमत के साथ दिख जाएगा.
- इसके बाद आपको एड्रेस सेलेक्ट करना होगा और पेमेंट करना होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story