व्यापार

ऑफर: Honda कंपनी कार की खरीदी पर दे रहा भारी डिस्काउंट..आप भी उठा सकते है इसका लाभ

Shubhra Nandy
7 Feb 2021 5:47 PM IST
ऑफर: Honda कंपनी कार की खरीदी पर दे रहा भारी डिस्काउंट..आप भी उठा सकते है इसका लाभ
x
अगर आप इस महीने वेलेंटाइन के मौके पर अपने चाहने वालों को कार गिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह बेहतरीन मौका है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अगर आप इस महीने वेलेंटाइन के मौके पर अपने चाहने वालों को कार गिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह बेहतरीन मौका है जिसमें आप होंडा की कारों पर बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं. दिसंबर और जनवरी में अपनी कारों पर भारी छूट देने के बाद होंडा अब फरवरी में भी Amaze, Jazz, WR-V और City जैसे मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

आप होंडा की इन कारों पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि इन ऑफर्स का लाभ आप कैसे ले सकते हैं…

Honda WR-V पर भी पाएं 50.5 हजार का डिस्काउंट
हौंडा WR-V के फेसलिफ्ट मॉडल को पिछले साल जुलाई में कॉस्मेटिक अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया था. यहकॉम्पैक्ट एसयूवी है 1.5 लीटर इंजन से लैस है और इसकी कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 8.55 लाख रुपये से लेकर 11.05 लाख रुपये तक है. कंपनी इस कार की खरीद पर कुल 50,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसमें 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 6 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, और 29,500 रुपये तक की मुफ्त एसेसरीज शामिल हैं.
Honda Jazz पर मिलेगा 50 हजार का डिस्काउंट
कंपनी ने Honda Jazz के अपडेटेड वर्जन को अगस्त 2020 में लॉन्च किया था जिसमें इसके इंजन में बदलाव किए गए थे और इसे 1.5 लीटर डीजल यूनिट के साथ पेश किया गया था. इस कार की कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 7.55 लाख रुपये से लेकर 9.79 लाख रुपये तक है. इस कार की खरीद पर ग्राहक 50 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. कंपनी इस कार पर 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 6 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 29,000 रुपये तक की मुफ्त एसेसरीज दी जा रही हैं.

New Honda City पर पाएं 36,800 रुपये की छूट
होंडा ने इस कार को अगस्त 2020 में लॉन्च किया था. इसपर कंपनी 36,800 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. इसमें 10 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 6 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, और 10,800 रुपये तक की मुफ्त एसेसरीज शामिल है. इस कार की कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 11 लाख रुपये से लेकर 14.85 लाख रुपये तक है.
Honda Amaze पर पाएं 33 हजार तक की छूट

होंडा के इस कार की कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 6.22 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये है. आप इस कार पर 33 हजार रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं जिसमें 12,500 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 12,500 से 15000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 6 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 18 हजार रुपये की मुफ्त एसेसरीज शामिल हैं.



Next Story