NSE Scam: हिमालय वाले बाबा के इशारे पर काम करने वाली चित्रा रामकृष्ण 7 दिन की CBI कस्टडी में, इस कारण हुई है गिरफ्तारी

नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर चित्रा रामकृष्ण (Chitra Ramakrishna) को सात दिन के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया गया है. उन्हें CBI ने रविवार रात को को-लोकेशन स्कैम केस (Co- Location Scam) में गिरफ्तार किया था. इससे पहले शनिवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था. सीबीआई ने फरवरी में तीन दिन उनके साथ पूछताछ की थी. उसने 24 और 25 फरवरी को उनके घर पर जांच-पड़ताल भी की थी. अधिकारियों ने कहा कि वे सही जवाब नहीं दे रही थीं. सीबीआई सुब्रमण्यन के साथ सवाल-जवाब करके खुद के द्वारा जुटाए गए सबूतों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





