अब आलू से बनेगा प्लास्टिक! जानें प्रोजेक्ट के बारे में...

पाटन: गुजरात सरकार आलू से प्लास्टिक निकलवाने की तैयारी कर रही है. पाटन की हेमचंद्राचार्य नार्थ गुजरात यूनिवर्सिटी के लाइफ साइंस विभाग के प्रोफेसर ने प्रकृति के हित में 3 साल का यह प्रोजेक्ट बनाया है. प्रोफेसर डॉ. आशीष पटेल द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह बात खुलकर सामने आई है कि आलू के स्ट्रार्च से बायो-प्लास्टिक का निर्माण हो सकता है. जिसके उपयोग का सकारात्मक प्रभाव रहने वाले जीव- जन्तुओं को होगा जो आज प्लास्टिक के कारण मौत के मुंह में जा रहे हैं. अध्ययन में यह भी पाया गया है कि एकल-उपयोग प्लास्टिक की जगह बायोप्लास्टिक के उपयोग से प्रकृति को फायदा होगा ही, लेकिन ये बायो-प्लास्टिक उपयोग के कुछ ही दिनों में स्वयं ही नष्ट हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट के लिए गुजरात स्टेट बायोटैक्नोलॉजी मिशन की ओर से 47 लाख रुपए का अनुदान भी दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





