व्यापार

अब हीरो नए अपडेट के साथ करेगी वापसी

Teja
27 March 2023 5:20 AM GMT
अब हीरो नए अपडेट के साथ करेगी वापसी
x

ऑटो डेस्क : एक समय था जब इस बाइक का अलग ही क्रेज था, कई फिल्मों में भी इस बाइक को देखा गया था। उस समय हीरो और होंडा साथ मिलकर इस बाइक को विकसित किया था। अब यह बाइक फिर से सुर्खियों में बनी हुई है, क्योंकि, हीरो इस बाइक को नए अपडेट के साथ भारतीय बाजार में फिर से लॉन्च करने वाली है।

एक समय था जब 200 सीसी सेगमेंट में भारतीय बाजार में कोई बाइक्स नहीं थी, उस समय हीरो होंडा करिज्मा ही ऐसी बाइक थी, जिसने अकेले 2007 तक इस सेगमेंट पर राज किया। स्पोर्टी लुक के साथ आने वाली इस फेयर्ड बाइक का उस समय इतना जलवा था कि लोग मुड़-मुड़कर देखते थे। उसी दौरान बजाज ने भी Pulsar 200Fi के साथ 200 सीसी सेगमेंट में एंट्री मारी थी, जिसके बाद कंपटिशन बढ़ गया।

कंपनी को अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए कुछ तो करना था। ऐसे में Hero Honda Karizma R को अपडेट वर्जन में लॉन्च किया गया। हालांकि इंजन पहले जैसे ही थे। पल्सर में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम था। बजाज ने जल्द ही इसे छोड़ दिया क्योंकि इसके लिए कोई मांग नहीं थी और इसके बजाय कार्बोरेटर जोड़ा गया। कार्बोरेटर को जोड़ते ही पल्सर की कीमतों में गिरावट हुई और लोग पल्सर की तरफ ज्यादा आकर्षित होने लगे।

Next Story