व्यापार

अब पाकिस्तान को चीन ने दिया जोर का झटका

jantaserishta.com
2 April 2022 8:14 AM IST
अब पाकिस्तान को चीन ने दिया जोर का झटका
x

नई दिल्ली: चीन ने लाहौर ऑरेंज लाइन परियोजना (Lahore Orange Line Project) से संबंधित पाकिस्तान से 55.6 मिलियन अमरीकी डालर का बकाया मांगा है और इस्लामाबाद को नवंबर 2023 तक इस रकम को अदा करने के लिए कहा है.

चाइना रेलवे-नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (CR-NORINCO) ने "लाहौर ऑरेंज लाइन प्रोजेक्ट" के समय पर पूरा होने के बावजूद विभिन्न भुगतानों में देरी को उजागर करते हुए पंजाब मास ट्रांजिट अथॉरिटी (PMTA) से यूएसडी की बकाया राशि जारी करने की मांग की है. स्थानीय मीडिया के अनुसार पाकिस्तान को मार्च तक 45.3 मिलियन और इस साल के अंत तक 10.3 मिलियन अमरीकी डालर की शेष बकाया राशि चुकता करनी होगी.
दरअसल ये प्रोजेक्ट 25 महीने की देरी के बाद 8 अक्टूबर, 2020 को पूरी हुई और इसमें 922 मिलियन अमरीकी डालर का खर्च आया था. लाहौर ऑरेंज लाइन परियोजना मुल्क पाकिस्तान की पहली मेट्रो लाइन है. साल 2020 में इस लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई. इस परियोजना के बाद पब्लिक के लिए भीड़भाड़ वाले लाहौर शहर में सफर करना आसान हो गया है. इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद जहां बस से कहीं जाने में अगर ढाई घंटे लगते हैं, तो मेट्रो से वहां महज 45 मिनट में पहुंचा जा सकता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story