व्यापार

अब सैमसंग की तरह Apple भी लॉन्च करेगा फोल्डेबल iPhone, जाने कब होगा लॉन्च?

jantaserishta.com
19 Feb 2021 9:05 AM IST
अब सैमसंग की तरह Apple भी लॉन्च करेगा फोल्डेबल iPhone, जाने कब होगा लॉन्च?
x

स्मार्टफोन के मामले में टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है. अब ज्यादातर कंपनियां फोल्डेबल फोन बना रही हैं. जहां सैमसंग अपना फोल्डेबल फोन पेश कर चुकी है वहीं अब ऐपल भी अपना फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी कर रही है. फिलहाल कंपनी इस पर काम कर रही है. खबरों के मुताबिक इसका डिजाइन सैमसंग के Z Flip से कुछ मिलता जुलता होगा.

वीडियो आया सामने
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो के अनुसार कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए फॉर्म फैक्टर को अंतिम रूप दे रही है. हालांकि, लॉन्च से पहले इस फोन से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है. Apple का ये फोल्डेबल फोन सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 को टक्कर देगा.
ये हो सकते हैं फीचर्स
Apple के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.3 इंच से 7.6 इंच के बीच स्क्रीन दी जा सकती है, जो OLED पैनल होगा. फोन में Stylus सपोर्ट दिया जा सकता है. इसमें कंपनी Ceramic Sheild ग्लास का यूज करेगी, जो इसे फोल्ड होने में मदद करेगा. इसमें Stylus के लिए Pencil का यूज किया जा सकता है.
कब होगा लॉन्च?
इस फोन की कीमत दूसरी कंपनियों के मुकाबले कम हो सकती है. हालांकि इस फोन के लिए अभी ऐपल लवर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा. ये फोल्डेबल फोन 2023 में लॉन्च हो सकता है. इससे पहले फोल्डेबल आईफोन के लिए दावा किया गया था कि ये फोन सितंबर 2022 में लॉन्च हो सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story