व्यापार

Nokia T10 के नाम से लॉंच हो सकता है नोकिया का यह नया टैबलेट, लीक हुई फीचर्स

Subhi
4 July 2022 4:23 AM GMT
Nokia T10 के नाम से लॉंच हो सकता है नोकिया का यह नया टैबलेट, लीक हुई फीचर्स
x
टैबलेट के बाज़ार में Nokia अपनी पकड़ बनाना चाहती है। इसलिए नोकिया जल्द ही एक नया टैबलेट लॉन्च कर सकती है। इस का नाम Nokia T10 हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के जरिये इसके कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं।

टैबलेट के बाज़ार में Nokia अपनी पकड़ बनाना चाहती है। इसलिए नोकिया जल्द ही एक नया टैबलेट लॉन्च कर सकती है। इस का नाम Nokia T10 हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के जरिये इसके कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं।

Nokia T10 के संभावित फीचर्स

डिस्प्ले - मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोकिया के इस टैबलेट में 8 इंच का स्क्रीन साइज़ मिल सकता है। इसमें LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस टैबलेट में 1280 x 800 पिक्सल का रेजॉल्यूशन हो सकता है। इसके अलावा 60 Hz का रिफ्रेश रेट के होने की भी उम्मीद है।

कैमरा - अगर कैमरे की बात करें तो इस टैबलेट में 8 MP का बैक कैमरा मिल सकता है। तो वहीं इसमें 2 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।

बैटरी - इस टैलेट में 5100 mAh की बैटरी लगी हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक चल सकता है। इसके अलावा इसमें 10 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।

ओएस - यह टैबलेट Android 12 के साथ लॉंच हो सकता है।

अन्य फीचर्स - यह एक 4G टैबलेट हो सकता है। इसके अलावा ब्लूटूथ, Wi-Fi जैसे फीचर के भी होने की उम्मीद है।

नोकिया की पेरेंट कंपनी HMD Global ने इस टैबलेट के नाम और फीचर्स पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। इसलिए मीडिया रिपोर्ट से जो इसके फीचर्स सामने आए हैं उनमें कुछ परिवर्तन भी हो सकता है। इसके साथ ही नोकिया इस टैबलेट का नाम Nokia T10 की जगह कुछ और भी रख सकती है।

आने वाले दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये इस टैबलेट के नाम और फीचर्स के बारे में और अधिक जानकारी मिल सकेगी। हालांकि सभी सटीक फीचर्स, उपलब्धता और कीमत इस टैबलेट के आधिकारिक लॉंच पर ही पता चल पाएंगे। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉंच कर सकती है।


Next Story