व्यापार
Nokia ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कम कीमत में दमदार फीचर
Shubhra Nandy
10 Jun 2021 11:22 AM IST

x
HMD Global ने नोकिया स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए मार्केट में नया हैंडसेट Nokia C01 Plus लॉन्च कर दिया है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| HMD Global ने नोकिया स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए मार्केट में नया हैंडसेट Nokia C01 Plus लॉन्च कर दिया है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जो दिखने में काफी हद तक पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया C1 प्लस की तरह है। कंपनी ने नोकिया C01 प्लस को अभी रूस में लॉन्च किया है। 1जीबी रैम और 16जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत रुस में भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 6,600 है। आइए जानते हैं नोकिया के इस लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
नोकिया C01 प्लस के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में 720x1440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 5.45 इंच का एचडी+ LCD डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के कारण इसमें टॉप और बॉटम में मोटे बेजल देखने को मिलते हैं। ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च हुए इस फोन का वजन 157 ग्राम है
1जीबी रैम और 16जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर UNISOC SC9863A चिपसेट दिया गया है। कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नोकिया C01 प्लस के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में भी 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
ओएस की जहां तक बात है तो नोकिया का यह फोन ऐंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है, जो 5 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
Next Story





