व्यापार

लॉकडाउन का असर नहीं: खूब बिकीं लग्जरी गाड़ियां, Mercedes-Benz की इतनी हुई सेल

jantaserishta.com
8 July 2021 6:27 PM IST
लॉकडाउन का असर नहीं: खूब बिकीं लग्जरी गाड़ियां, Mercedes-Benz की इतनी हुई सेल
x

देश में लग्जरी कार का मार्केट लगातार ग्रोथ कर रहा है. तभी तो कोरोना काल में भी लग्जरी गाड़ियों की सेल बढ़िया बनी हुई है. Mercedes-Benz जैसी ही लग्जरी गाड़ियों की सेल में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Mercedes-Benz की सेल 2021 की जनवरी से जून अवधि में 64.75% बढ़ी है. इस दौरान कंपनी ने कुल 4,857 यूनिट की सेल की. जबकि पिछले साल 2020 की पहली छमाही में कंपनी की कुल सेल मात्र 2,948 यूनिट थी.
Mercedes-Benz की सेल बढ़ने की एक बड़ी वजह 2021 की पहली छमाही में कई नए मॉडल को लॉन्च करना रही. इसमें A-Class Limousine, AMG A 35 4Matic, New E-Class, 7th Generation S-Class, 2nd Generation GLA, AMG GLA 35 4Matic, New GLC इत्यादि शामिल हैं.
Mercedes-Benz India ने इसी अवधि में अपनी GLS Maybach 600 4Matic एसयूवी को लॉन्च किया. ये भारत में कंपनी की पहली Maybach एसयूवी कार है.
जनवरी से जून के बीच Mercedes-Benz की E-Class सबसे अधिक बिकी. कंपनी के इस लक्जरी मॉडल के बहुत से चाहने वाले देश में पहले से मौजूद हैं. इसके बाद नंबर रहा Mercedes-Benz GLE का और A-Class Limousine एवं GLA ने भी कंपनी की सेल बढ़ाने में मदद की.
Mercedes-Benz का कहना है कि जनवरी से जून के बीच उसकी ऑनलाइन सेल काफी अच्छी रही है और टोटल सेल में 20% ऑनलाइन हुई. जबकि लॉकडाउन वाले समय में अप्रैल और मई में इसकी हिस्सेदारी 35% रही.
Mercedes-Benz India के एमडी और सीईओ मार्टिन श्वेंक का कहना है कि उसकी कारों की डिमांड जून में विशेष तौर पर बड़ी है. इसके लिए कंपनी ने अपना प्रोडक्शन भी तेज किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story