
TECH: Nissan ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे आकर्षक डिजाइन, पावरफुल इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। Nissan Tekton की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है। अपने डिजाइन के कारण इसे ‘बेबी पेट्रोल’ भी कहा जा रहा है, क्योंकि इसका लुक कंपनी की फ्लैगशिप SUV Nissan Patrol से प्रेरित है। नई SUV की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। Nissan Tekton को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो मिड-साइज SUV सेगमेंट में स्टाइल, परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं। कंपनी ने इस SUV में कई ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ADAS टेक्नोलॉजी और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।
डिजाइन की बात करें तो Nissan Tekton काफी आकर्षक और मजबूत नजर आती है। इसके फ्रंट में बड़ी ग्रिल, LED हेडलाइट्स और C-शेप DRLs दिए गए हैं। बड़ा फ्रंट बंपर और उभरी हुई बोनट लाइन इसे एक दमदार SUV लुक देते हैं। बोनट पर Tekton का नाम भी लिखा गया है। साइड प्रोफाइल में बड़े व्हील आर्च और 18-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। वहीं, पीछे की तरफ स्टाइलिश टेललैंप और मजबूत डिजाइन वाला बंपर दिया गया है। कंपनी ने इसे कुल 11 कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें 6 सिंगल टोन और 5 डुअल टोन रंग शामिल हैं। कीमत और वेरिएंट की बात करें तो Nissan Tekton कई वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके शुरुआती Visia T160 MT वेरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपये है। वहीं Visia+ T160 MT की कीमत 11.14 लाख रुपये, Acenta T160 MT की कीमत 11.79 लाख रुपये, N-Connecta T160 MT की कीमत 13.69 लाख रुपये, Tekna T160 MT की कीमत 15.39 लाख रुपये और Tekna+ T160 MT की कीमत 16.49 लाख रुपये रखी गई है।
इसके अलावा कंपनी ने ज्यादा पावरफुल T280 इंजन वाले वेरिएंट भी पेश किए हैं। Acenta T280 MT और N-Connecta T280 MT की कीमत 14.99 लाख रुपये है। वहीं Tekna T280 MT की कीमत 16.39 लाख रुपये रखी गई है। ऑटोमैटिक वेरिएंट में Acenta T280 DCT की कीमत 14.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप मॉडल Tekna+ T280 DCT की कीमत 18.59 लाख रुपये तक जाती है। SUV के इंटीरियर को भी प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है। इसमें डुअल-टोन सीट्स और चार अलग-अलग इंटीरियर थीम का विकल्प मिलता है। डैशबोर्ड पर बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग, डुअल-जोन AC, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट और बड़ी पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें Google Maps और Gemini जैसी स्मार्ट सुविधाओं का सपोर्ट भी दिया गया है।
Nissan Tekton में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प दिए गए हैं। पहला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 100hp की पावर और 166Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन रोजाना शहर में ड्राइविंग के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है। दूसरा 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 163hp की पावर और 280Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। माइलेज के मामले में कंपनी का दावा है कि 1.0-लीटर टर्बो इंजन 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है, जबकि 1.3-लीटर टर्बो इंजन का माइलेज 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक बताया गया है।
सेफ्टी के मामले में भी Nissan Tekton को मजबूत बनाया गया है। SUV को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, TPMS और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा और ADAS टेक्नोलॉजी में लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Nissan Tekton की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। दमदार लुक, आधुनिक फीचर्स और सुरक्षा तकनीक के कारण यह SUV भारतीय ग्राहकों के बीच एक नया विकल्प बन सकती है।





