व्यापार

निफ्टी 19550 के पार

Sonam
14 July 2023 11:56 AM GMT
निफ्टी 19550 के पार
x

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में तेजी देखने को मिली है। आज बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स पहली बार ऐतिहासिक 66,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। आपको बता दें कि वैश्विक इक्विटी बाजारों में ने स्थानीय बाजारों को दूसरे दिन भी अपनी जीत की गति बनाए रखने में मदद की।

आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 502.01 अंक या 0.77 फीसदी उछल गया है। ये 66,060.90 के अपने नए उच्च स्तर पर बंद हुआ। आज दिन के दौरान, यह 600.9 अंक या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 66,159.79 के अपने सर्वकालिक इंट्रा-डे शिखर पर पहुंच गया था।

वहीं, एनएसई निफ्टी 150.75 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़ गया है। आज निफ्टी 19,564.50 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं, दिन के दौरान में यह 181.6 अंक या 0.93 प्रतिशत की छलांग दर्ज करते हुए 19,595.35 के अपने इंट्रा-डे शिखर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर

सेंसेक्स पैक से, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। इसी के साथ टेक महिंद्रा के शेयर ने 4.51 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। इसके अलावा इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टाटा स्टील, नेस्ले, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी आज टॉप गेनर रहे।

दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाइटन, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक टॉप लजूर रहे।

वैश्विक बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग हरे निशान में बंद हुए। जबकि टोक्यो निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोप में शेयर बाज़ार ज़्यादातर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

Sonam

Sonam

    Next Story