व्यापार

Jio कस्टमर के लिए फायदे की खबर, रोज मिलेगा 3GB डेटा, जाने कौन सा है प्लान?

jantaserishta.com
22 Jan 2021 3:47 PM IST
Jio कस्टमर के लिए फायदे की खबर, रोज मिलेगा 3GB डेटा, जाने कौन सा है प्लान?
x

Jio के आने के बाद से टेलीकॉम इंडस्ट्री में काफी बदलाव आए हैं. जियो की टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री से देश में 4G डेटा यूज में काफी बढ़ोतरी हुई है. मौजूदा सभी टेलीकॉम कंपनियां सस्ते डेटा प्लान्स ग्राहकों को उपलब्ध कराने की कोशिश करती हैं. फिलहाल हम यहां जियो के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनमें रोज 3GB डेटा यूजर्स को दिया जाता है.

जियो के 349 रुपये वाले प्रीपेड मोबाइल फोन प्लान की बात करें तो इसमें रोज 3GB डेटा यूजर्स को मिलता है. साथ ही 3GB डेटा की लिमिट पूरी हो जाने के बाद डेटा की स्पीड घट कर 64Kbps हो जाती है. ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस तरह इस प्लान में यूजर्स को टोटल 84GB डेटा दिया जाता है. इस प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100SMS भी शामिल हैं. इसमें जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को ऑफर किया जाता है.
Jio ने 401 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को पिछले साल सितंबर में IPL के दौरान लॉन्च किया था. इसमें रोज 3GB डेटा यूजर्स को दिया जाता है. ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें 6GB डेटा एक्स्ट्रा डेटा भी यूजर्स को ऑफर किया जाता है. ऐसे में यूजर्स को इस प्लान में 28 दिन में टोटल 90GB डेटा का बेनिफिट मिलता है. इसके अलावा इस प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100SMS भी यूजर्स को मिलता है. साथ ही इसमें जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स को दिया जाता है.
इस पैक की खासियत इसके साथ आने वाला Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन है. इस प्लान में 399 रुपये की कीमत वाले इस OTT प्लेटफॉर्म का एक साल का सब्सक्रिप्शन यूजर्स को दिया जाता है.
अंत में कंपनी के 999 रुपये वाले प्रीपेड मोबाइल प्लान की बात करें तो इसमें डेली 3GB डेटा 84 दिन की वैलिडिटी के साथ दिया जाता है. ऐसे में यूजर्स को टोटल 252GB डेटा इस पीरियड में मिलता है. इस प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100SMS भी शामिल हैं. साथ ही इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को ऑफर किया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story