व्यापार

शेयर बाजार से आई अच्छी खबर, तेजी पर शुरुआत

jantaserishta.com
3 March 2022 9:31 AM IST
शेयर बाजार से आई अच्छी खबर, तेजी पर शुरुआत
x

नई दिल्ली: शेयर बाजार के लिए आज की शुरुआत अच्छी होती हुई दिखाई दे रही है. लगातार गिरावट का दौर देखने के बाद आज शेयर बाजार में तेजी के साथ ट्रेड देखा जा रहा है. घरेलू स्टॉक मार्केट की आज वीकली एक्सपायरी भी है और आज के दिन बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबारी ट्रेंड देखा जा रहा है.

कैसे खुला बाजार
बीएसई का सेंसेक्स 452 अंकों की उछाल के साथ 55921 पर खुला है और निफ्टी में आज 117.20 अंक की अच्छी तेजी के साथ 16723 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई है.
प्री-ओपनिंग में बाजार
एनएसई के निफ्टी में आज 117.20 अंक की अच्छी तेजी के साथ 16723 के लेवल पर प्री-ओपन ट्रेड देखा जा रहा है और बीएसई का सेंसेक्स 452 अंकों की उछाल के साथ 55921 पर कारोबारी ट्रेड दिखा रहा है.
कल कैसे बंद हुए थे बाजार
सेंसेक्स 778.38 अंक यानी 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 55,468.90 के लेवल पर बंद हुआ था और निफ्टी इंडेक्स 187.95 अंक यानी 1.12 फीसदी फिसलकर 16,605.95 के लेवल पर बंद हुआ था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story