व्यापार

'पावर वॉरियर्स' को नई ताकत, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने दिए एडवांस थर्मल इमेजिंग टूल

jantaserishta.com
22 May 2025 2:49 PM IST
पावर वॉरियर्स को नई ताकत, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने दिए एडवांस थर्मल इमेजिंग टूल
x
मुंबई: मुंबई में लगातार बढ़ती ऊर्जा मांग को ध्यान में रख, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपनी फ्रंटलाइन टीम ‘पावर वॉरियर्स’ को एडवांस मोबाइल इंफ्रारेड (आईआर) इमेजिंग टूल से सुसज्जित किया है। यह बिजली आपूर्ति के प्रति विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
ये कॉम्पैक्ट, स्मार्टफोन-इनेबल्ड डिवाइस शहर भर में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर निगरानी और रखरखाव के तरीके को बदल रहे हैं। मुंबई के तेजी से हो रहे पुनर्विकास और जलवायु परिवर्तन ने ट्रांसफार्मर, स्विचगियर और डिस्ट्रिब्यूशन पैनल जैसी पावर एसेट्स पर दबाव बढ़ा दिया है।
संभावित खराबियों से पहले ही सतर्क रहने के उद्देश्य से अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मोबाइल थर्मल इमेजिंग डिवाइस की शुरुआत की है, जो इक्विप्मेंट स्ट्रेस या ओवरहीटिंग का तुरंत पता लगा सकते हैं। कंपनी ने कहा, "हमारी फील्ड टीम अब अपने पहले साइट विजिट के दौरान ही पैदा होने वाली नई समस्याओं की पहचान कर तुरंत समाधान कर सकती है। हमारी टीम बिजली की रुकावटें आने से पहले ही इसे रोक सकती है।"
इस इनोवेशन के साथ हमारी टीम फॉल्ट का तुरंत पता लगा सकती है और उसे ठीक कर सकती है, जिसके लिए दोबारा विजिट करने या देर होने जैसी परेशानियां भी नहीं आएंगी। फॉल्ट आने से पहले ही इसका समय रहते पता लगाने और समाधान करने से पीक लोड के दौरान भी बिजली की परेशानी नहीं आएगी। कस्टमर्स को अनियमित बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा और इससे सर्विस से जुड़ी परेशानियों का भी तुरंत समाधान हो सकेगा। फील्ड निर्णय डेटा-ड्रिवन और विजुअल होते हैं। साथ ही टीम के सदस्यों के बीच रियल टाइम में शेयर भी किए जाते हैं।
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता ने कहा, "यह बदलाव रिएक्टिव मेंटेनेंस (प्रतिक्रियात्मक रखरखाव) से प्रिडिक्टिव मॉडल (समस्या से पहले समाधान) में बदलाव को दर्शाता है। नए आईआर टूल अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के डिजिटल ऑपरेशन प्लेटफॉर्म में पूरी तरह से इंटीग्रेट किए जा रहे हैं।"
प्रवक्ता ने कहा, "जल्द ही, फील्ड में कैप्चर की गई हर थर्मल इमेज एआई और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर इंटेलिजेंट वर्कफ्लो को ट्रिगर करेगी। इससे समस्याओं को पहचाना जा सकेगा, संसाधनों को आवंटित किया जा सकेगा और ग्रिड में रुझानों को ट्रैक किया जा सकेगा। इससे बेहतर निदान, तेज हस्तक्षेप और मजबूत सिस्टम के साथ एक बेहतर लूप बनेगा।" अदाणी इलेक्ट्रिसिटी का विजन बिजली की आपूर्ति कुछ इस तरह से करना है कि जो विश्वसनीय होने के साथ-साथ किसी भी चुनौती के लिए पहले से तैयार भी हो।
कंपनी ने कहा कि फील्ड टीम के सदस्यों को तेजी से और बेहतर तरीके से काम करने के लिए कटिंग-एज टूल्स देकर हम मुंबई में रहने वालों से अपना वादा निभा रहे हैं, जिसके तहत हम कहते हैं कि मुंबई एक ऐसा शहर होगा, जहां हर परिस्थिति में बत्ती जलती रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story