अन्य

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जाने अपने शहर के ताजा भाव

Subhi
29 March 2022 12:45 AM GMT
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जाने अपने शहर के ताजा भाव
x
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। आज भी तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत नहीं मिली है। चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम सातवीं बार बढ़े हैं। आज यानी मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में करीब 77 पैसे और डीजल की कीमतों में 70 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। आज भी तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत नहीं मिली है। चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम सातवीं बार बढ़े हैं। आज यानी मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में करीब 77 पैसे और डीजल की कीमतों में 70 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल और राजस्थान में डीजल 100 के पार चला गया है।

इस तरह 7 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 4.80 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, डीजल भी 4 रुपये 80 पैसे तक महंगा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 100.21 रुपये और डीजल के लिए 91.47 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल का दाम 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर था।

चुनाव के तुरंत बाद पेट्रोल-डीजल के लिए अपने वाहनों की टंकी फुल करवाने वालों को भले ही बहुत फायदा नहीं हुआ, लेकिन जिन्होंने गैलनों में तेल भरवाकर रख लिए आज वो चांदी काट रहे हैं। चुनाव 7 मार्च को खत्म हुए और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़नी शुरू हुईं 22 मार्च से। तेल कंपनियों ने 22 मार्च (24 मार्च को छोड़कर) से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रखी है।

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर 117.21 100.03

मुंबई 115.04 99.25

भोपाल 112.46 95.81

जयपुर 112.32 95.61

पटना 110.85 95.7

कोलकाता 109.68 94.62

चेन्नई 105.94 96.96

बेंगलुरु 105.62 89.7

रांची 103.41 96.58

दिल्ली 100.21 91.47

आगरा 99.84 91.37

लखनऊ 100.06 91.62

अहमदाबाद 99.9 94.07

चंडीगढ़ 99.63 85.99

पोर्ट ब्लेयर 87 81.29

Next Story