व्यापार

आज से खुल गया नया मनी फंड, बस एक साल में मिल रहा है जोरदार रिटर्न

Tara Tandi
4 Aug 2021 5:27 PM IST
आज से खुल गया नया मनी फंड,  बस एक साल में मिल रहा है जोरदार रिटर्न
x
अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपके पास आज से शानदार मौका खुल गया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपके पास आज से शानदार मौका खुल गया है. जहां आप कम पैसे लगाकर सालभर के अंदर मोटा रिटर्न पा सकते हैं. दरअसल, देश के सबसे तेजी से बढ़ते फंड हाउस में से एक मिरे एसेट इनवेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने आज मिरे एसेट मनी मार्केट फंड (Mirae Asset Money Market Fund) के लॉन्च का ऐलान किया. यह एक ओपन एंडेड डेट स्कीम है जो कि मनी मार्केट (Money Market)साधनों में निवेश करती है. यह नया फंड ऑफर (NFO) आज यानी 4 अगस्त, 2021 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया और 10 अगस्त, 2021 को बंद होगा.

यह स्कीम 12 अगस्त से लगातार बिक्री और पुनर्खरीद के लिए फिर से खुल जाएगी. इस फंड को निफ्टी मनी मार्केट इंडेक्स के द्वारा बेंचमार्क किया जाएगा और इसका प्रबंधन महेंद्र जाजू द्वारा किया जाएगा.

जानें इस फंड की खासियत

— यह उन निवेशकों के लिए आदर्श है जिनका निवेश लक्ष्य 1 साल तक के लिए होता है.

— इसका लक्ष्य बेहतर जोखि‍म समायोजित रिटर्न देना होता है.

— निवेश प्राथमिक रूप से ऐसे मनी मार्केट साधनों में किया जाता है जिनकी मैच्योरिटी एक साल तक होती है.

Next Story