व्यापार

नई Hornet 2.0 और H'ness CB350 को भारत में किया लॉन्च, जानिए इसकी खासियत

Triveni
24 Oct 2020 1:26 PM IST
नई Hornet 2.0 और Hness CB350 को भारत में किया लॉन्च, जानिए इसकी खासियत
x
Honda Motorcycle ने हाल ही में नई Hornet 2.0 और H’ness CB350 को भारत में लॉन्च किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Honda Motorcycle ने हाल ही में नई Hornet 2.0 और H'ness CB350 को भारत में लॉन्च किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अब भारत में कम क्षमता की एडवेंचर बाइक लॉन्च करने को लेकर प्लैनिंग कर रही है। दरअसल ज्यादातर कंपनियों के लाइन-अप में पहले से ही कम क्षमता वाली एडवेंचर बाइक्स मौजूद हैं जिनकी कीमत भी काफी कम है। इन बाइक्स की अच्छी खासी डिमांड को देखते हुए कंपनी अब इन बाइक्स पर फोकस कर रही है।

जानकारी के अनुसार ये एक एंट्री लेवल एडवेंचर बाइक होगी जिसे Honda Hornet 2.0 के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि एडवेंचर बाइक का ज्यादातर लुक हॉर्नेट 2.0 जैसा ही हो सकता है हालांकि इंजन और फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एडवेंचर बाइक्स को हर तरह के रास्तों पर चलने के लिए बनाया जाता है ऐसे में इसके डिजाइन और फीचर्स में हॉर्नेट 2.0 की तुलना में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अगर Honda अपनी एडवेंचर बाइक लॉन्च करता है तो इसमें 160 cc से लेकर 200 cc तक का इंजन मिल सकता है। हालांकि इस बाइक के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है और भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

Honda Hornet 2.0 के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 184cc का HET PGM-FI एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 17.27 PS की पावर मैक्सिमम पावर और 16.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

Next Story