व्यापार

नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा भारत में लॉन्च, इन कारों को देंगे टक्कर

Ritisha Jaiswal
24 Nov 2021 4:03 PM IST
नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा भारत में लॉन्च, इन कारों को देंगे टक्कर
x
मारुति सुजुकी आने वाले सालों में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना बना रही है,

मारुति सुजुकी आने वाले सालों में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना बना रही है, जिसमें न्यू जेनरेशन ब्रेजा, बलेनो-बेस्ड क्रासओवर, जिम्नी और मिड-साइज एसयूवी जैसे कई मॉडल शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी विटारा ब्रेजा का नाम बदलकर मारुति सुजुकी ब्रेजा रख सकती है। जो कि वर्तमान में ग्लोबल मार्केट में ब्रिक्री पर है, कयास लगाया जा रहा है कि यह एसयूवी जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है।

मारुति सुजुकी विटारा का इन कारों से होगा कड़ा मुकाबला
अगर नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा भारत में लॉन्च होती है तो, इसका सीधा और कड़ा मुकाबला यहां पहले से ही मौजूद हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फॉक्सवेगन टाइगुन, एमजी एस्टर और स्कोडा कुशाक जैसी कारों से होगा। नई सुजुकी विटारा के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई नए और आधुनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
डायमेंशन
डायमेंशन की बात करें तो, यह न्यू जेनरेशन एसयूवी मौजूदा जनरेशन की तुलना में अधिक लंबा और चौड़ा हो सकता है। इसकी लंबाई की बात करें तो, यह 4175mm लंबा होगा, वहीं इसकी 1775mm चौड़ाई और 1610mm उंचाई है। इसका व्हीलबेस मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा। केबिन के अंदर, नई सुजुकी विटारा में एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, अनुकूलन योग्य लेआउट के साथ एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट मूड लाइटिंग, 4 जी एलटीई वाईफाई हॉटस्पॉट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलेगा।
इंजन
इंजन की बात करें तो, पॉवर के लिए नई सुजुकी विटारा एसयूवी एसएचवीएस माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ मिलकर 1.4L K14D बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन का उपयोग करेगी। बाद वाले में 8Ah क्षमता वाला 48V बैटरी पैक और 13.6PS की पॉवर जेनरेट करती है। बैटरी पैक में कई इंजन सपोर्ट सिस्टम होंगे, जिसमें टॉर्क बूस्ट और टॉर्क फिल कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
आपको बता दें, मारुति सुजुकी ने नई विटारा को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। आने वाले महीनों में मारुति सुजुकी की भविष्य की योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


Next Story