भारत में लॉन्च हुआ नया Defender Octa, कीमत Rs 2.59 करोड़

New Delhi नई दिल्ली: लैंड रोवर ने भारत में अपनी नई Defender Octa को Rs 2.59 करोड़ (ex-showroom) की कीमत पर लॉन्च किया है। यह Defender लाइनअप का फ्लैगशिप SUV है और अब तक का सबसे शक्तिशाली और लक्ज़री डिफेंडर है। इसके साथ ही, Defender Octa Edition One भी उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत Rs 2.79 करोड़ (ex-showroom) है।
Defender Octa में कई महत्वपूर्ण अपग्रेड्स हैं, जैसे बेहतर डायनामिक्स, उन्नत ऑफ-रोड क्षमता, नया सस्पेंशन सिस्टम, और ऑफ-रोड के लिए विशेष बाहरी डिज़ाइन सुधार। इसमें 22 इंच के एक्सक्लूसिव पहिए और Edition One में 20 इंच के पहिए दिए गए हैं।
इस SUV को चार रंगों में उपलब्ध कराया गया है, जिनमें Petra Copper, Faroe Green, Carpathian Grey, और Charente Grey शामिल हैं। Octa के डिज़ाइन में आगे और पीछे के बम्पर्स को बेहतर एप्रोच और डिपार्चर एंगल्स के लिए फिर से डिज़ाइन किया गया है, और इसका ऊंचाई 28mm बढ़ाई गई है।





