व्यापार

Arrow का नया BX90 Pro वायरलेस नेकबैंड इयरफोन भारत में हुआ लॉन्च...जाने कीमत और दमदार फीचर्स

Subhi
29 Jan 2021 9:53 AM IST
Arrow का नया BX90 Pro वायरलेस नेकबैंड इयरफोन भारत में हुआ लॉन्च...जाने कीमत और दमदार फीचर्स
x
टेक कंपनी Arrow ने अपना नया BX90 Pro वायरलेस नेकबैंड इयरफोन भारत में किया है। इस नेकबैंड का डिजाइन स्लीक है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टेक कंपनी Arrow ने अपना नया BX90 Pro वायरलेस नेकबैंड इयरफोन भारत में किया है। इस नेकबैंड का डिजाइन स्लीक है और इसमें लचीला नेकबैंड दिया गया है, जो गर्दन पर दबाव नहीं डालता है। इसके अलावा यूजर्स को नेकबैंड इयरफोन में गूगल असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट मिलेगा। आइए जानते हैं BX90 Pro की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

BX90 Pro वायरलेस इयरफोन की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने BX90 Pro वायरलेस इयरफोन में शानदार साउंड के लिए पावरफुल बास दिया है। साथ ही इसमें 90mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 6 घंटे का बैकअप देती है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है। वहीं, यूजर्स को इयरफोन में सॉफ्ट इयरबड्स मिलेंगे।
BX90 Pro वायरलेस इयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है, जिसकी रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा इयरफोन में न्वाइज कैंसिलेशन फीचर के साथ मल्टी-फंक्शन बटन दिए गए हैं। इनके जरिए यूजर्स वॉल्यूम को कंट्रोल करने से लेकर कॉल को पिक और कट तक कर सकते हैं।
BX90 Pro वायरलेस इयरफोन की कीमत
BX90 Pro वायरलेस इयरफोन की कीमत 1,299 रुपये है। यह इयरफोन ग्रीन, व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस नेकबैंड इयरफोन को रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
MX वायर्ड इयरफोन सीरीज
बता दें कि Arrow ने BX90 Pro इयरफोन से पहले पिछले साल MX वायर्ड इयरफोन सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने एक साथ कुल 10 डिवाइसेज को पेश किया है। इनकी कीमत 149 रुपये शुरू है और 199 रुपये तक है। Arrow MX वायर्ड इयरफोन रेंज का डिजाइन बेहद ही खूबसूरत है और अच्छी बात यह है कि ये इयरफोन आपके कानों में आराम से फिट होते हैं। इनके फीचर्स की बात करें तो यह वाइड फ्रीक्वेंसी रिस्पांस और उलझन-मुक्त केबल से लैस हैं।

साथ ही MX वायर्ड इयरफोन बेहतर संगीत अनुभव के लिए पैसिव न्वाइज कैंसलेशन के साथ रिच बास स्टीरियो साउंड प्रदान करते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो Arrow MX वायर्ड इयरफोन में यूजर्स को इन-बिल्ट माइक्रोफोन मिलेगी। जिसकी मदद से आप कॉलिंग का भी मजा ले सकेंगे। बेहद ही किफायती रेंज में पेश किए इन इयरफोन को यूजर्स कई कलर वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं।


Next Story