व्यापार
नेपाल डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा: नेपाली पीएम
jantaserishta.com
24 Jun 2023 4:35 PM IST

x
बीजिंग: नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने शुक्रवार 23 जून को कहा कि नेपाल डिजिटल नवाचार और प्रतिभा प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और लोगों को बेहतर डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए कई डिजिटल अर्थव्यवस्था और डिजिटल सेवाओं को विकसित करने के उपायों को प्रोत्साहित करेगा।
पुष्प कमल दहल ने काठमांडू में आयोजित डिजिटल नेपाल सम्मेलन में भाषण देते हुए कहा कि नेपाली सरकार ने विकास पर बजट का एक प्रतिशत यानी 302 करोड़ नेपाली रुपये आवंटित किया है। इसका उपयोग नए वित्त वर्ष 2023-2024 तक देश में आवश्यक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए नवाचार और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, नेपाली सरकार ने विदेशी कंपनियों के लिए नेपाल के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी उद्योग में सीधे निवेश करने के लिए पूंजी की न्यूनतम राशि घटाकर दो करोड़ नेपाली रुपये कर दिया है, जबकि अन्य उद्योगों के लिए न्यूनतम निवेश राशि पांच करोड़ रुपये है।
उन्होंने यह भी कहा कि नेपाली सरकार डिजिटल शासन क्षमताओं में सुधार के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जिसमें सभी सरकारी डिजिटल सेवाओं को एकीकृत करने के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशंस और डेटा एक्सचेंज प्लेटफॉर्म सेवाएं शुरू करना शामिल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





