व्यापार
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 क्वालीफायर की मेजबानी करेगा नेपाल
jantaserishta.com
31 July 2025 3:56 PM IST

x
दुबई: नेपाल को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 क्वालीफायर की मेजबानी मिली है। यह टूर्नामेंट अगले साल 12 जनवरी से 2 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के चार प्रतिष्ठित स्थानों के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
यह क्वालीफायर मुकाबला बेहद अहम होगा, जहां टीमों को प्रतिष्ठित मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने का मौका मिलेगा। बांग्लादेश और आयरलैंड ने पहले ही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में हिस्सा लेने के चलते क्वालीफायर में सीधा प्रवेश हासिल कर लिया है।
मेजबान नेपाल और थाईलैंड ने एशिया क्षेत्रीय क्वालिफिकेशन के जरिए अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि यूएसए, अमेरिका क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा। शेष पांच स्थान अफ्रीका, यूरोप और ईस्ट एशिया-पैसिफिक की क्षेत्रीय प्रतियोगिताएं खत्म होने के बाद तय होंगे।
नेपाल का वैश्विक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करना इस क्षेत्र में खेल के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह कदम दक्षिण एशिया में महिला क्रिकेट के प्रति रुचि और समर्थन को जन्म देने की उम्मीद जगाता है।
इस बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का 10वां संस्करण 12 जून से 5 जुलाई तक आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट में 24 दिनों में 33 मुकाबले खेले जाएंगे। यह आयोजन इंग्लैंड और वेल्स के 7 ऐतिहासिक स्टेडियम में होगा, जिनमें ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, हैम्पशायर बाउल और ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड शामिल हैं। महिला टी20 क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट का फाइनल ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जो टूर्नामेंट का शानदार समापन होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





