व्यापार

नालको को तीसरी तिमाही में 274 करोड़ रुपये का हुआ लाभ

Teja
11 Feb 2023 4:28 PM IST
नालको को तीसरी तिमाही में 274 करोड़ रुपये का हुआ लाभ
x

नयी दिल्ली। जिंस की वैश्विक कीमतों में वृद्धि के बीच नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 274 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया है। यह दूसरी तिमाही की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक है।

खनन मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की इस नवरत्न कंपनी का दूसरी तिमाही में लाभ 170 करोड़ रुपये था। एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतों से कंपनी को चौथी तिमाही का परिणाम और बेहतर होने की उम्मीद है। खनन मंत्रालय की शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिसंबर, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की कंपनी के निदेशक मंडल की समीक्षा के बाद जारी रिपोर्ट के अनुसार नालको ने तीसरी तिमाही में कंपनी ने 3290 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की।

बयान में कहा गया है कि इस दौरान एल्युमिना की कम बिक्री, उच्च इनपुट लागत के साथ-साथ वैश्विक चुनौतीपूर्ण व्यापार परिदृश्य और अस्थिरता ने लाभ मार्जिन को प्रभावित किया। इन बातों के बावजूद कंपनी ने सभी मोर्चों पर उत्पादन में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है।

नालको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रीधर पात्रा ने कहा कि मंदी की अवधि से उबरने में नालको की परिचालन दक्षता और टीम वर्क ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर एल्युमीनियम की कीमतों में बढ़ोतरी एवं उच्च उत्पादन मात्रा निश्चित रूप से आने वाली तिमाहियों में कंपनी की लाभ मार्जिन में वृद्धि करेगी और उसके पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के परिणामों में चौथी तिमाही अपना महत्वपूर्ण योगदान करेगी।




सोर्स :-नवयुग संदेश

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story