व्यापार

सरसों तेल होगा सस्ता, सरकार ने कर दिया बड़ा दावा

jantaserishta.com
22 Oct 2021 4:26 PM IST
सरसों तेल होगा सस्ता, सरकार ने कर दिया बड़ा दावा
x

नई दिल्ली: प्याज और सरसो के तेल की कीमतों पर केंद्र सरकार की ओर से अहम बयान आया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडे ने बताया है कि प्याज की कीमतें कम हैं। उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतों में हमने असाधारण वृद्धि नहीं देखी है। राज्यों की भी यही राय है।

सुधांशु पांडे ने बताया कि प्याज के निर्यात को प्रतिबंधित करने की जरूरत महसूस नहीं होती है। सुधांशु पांडे के मुताबिक हम राज्यों को 26 रुपये किलो प्याज दे रहे हैं। सरकार की ओर से ये बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में प्याज 60 रुपए किलो खुदरा कीमत पर बिक रहा है। वहीं, खराब मौसम की वजह से इस बात की भी आशंका की जा रही है कि दिवाली बाद प्याज की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
सरसो तेल की कीमतों पर क्या बोले: सुधांशु पांडे ने बताया कि सरसों के तेल का उत्पादन करीब 10 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है। हम फरवरी तक सरसों के तेल की कीमतों में कमी देख सकते हैं। सुधांशु पांडे के मुताबिक राज्यों के साथ मिलकर भारत सरकार अन्य देशों की तुलना में कमोडिटी की कीमतों को काफी तेजी से काबू कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story