मुकेश अंबानी ने खरीदी ₹13 करोड़ की रॉल्स रॉयस कार, 12 लाख देकर लिया ये VIP नंबर

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने हाल ही में देश की सबसे महंगी कार खरीदी है. अंबानी ने अल्ट्रा लग्जरी रॉल्स रॉयस (Rolls Royce) कार खरीदी है. इस हैचबैक कार की कीमत 13.14 करोड़ बताई जा रही है. RTO ऑफिस की माने तो यह भारत की सबसे महंगी कार खरीदारी में एक हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस कार को दक्षिण मुंबई के तारदेव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में कंपनी की तरफ से रजिस्टर्ड कराया गया है. आरटीओ अधिकारियों की मानें तो रॉल्स रॉयस के कलिनन मॉडल वाली यह पेट्रोल कार (Rolls Royce Cullinan petrol model) देश में अब तक खरीदी गई सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है. अंबानी के इस्तेमाल के लिए खरीदी गई इस कार का वीआईपी नंबर भी लिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





