दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग, बढ़त पर खुला शेयर बाजार

नई दिल्ली: आज दीपावली है और सवंत 2078 की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई है। इस अवसर पर एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। 6.15 बजे शाम को सेंसेक्स 60,207.97 के स्तर पर खुला और निफ्टी 17,935.05 पर। असल में दिवाली का दिन मां लक्ष्मी का होता है। इस मौके पर स्टॉक खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि शेयर बाजार में एक घंटे के लिए कारोबार होता है। इस साल, गुरुवार को मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र शाम 6:15 बजे शुरू होकर शाम 7:15 बजे समाप्त हो जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





