
Benagaluru बेनगलूरु: ओएनजीसी की सहायक कंपनी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) ने वित्त वर्ष 2024–25 की चौथी तिमाही और पूरे साल के नतीजे जारी किए हैं। चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व घटकर ₹27,601 करोड़ रह गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में ₹29,190 करोड़ था। इस दौरान कर-पूर्व लाभ ₹584 करोड़ और कर-पश्चात लाभ ₹363 करोड़ रहा, जिसमें क्रमशः 67% और 68% की गिरावट दर्ज की गई।
पूरे वित्त वर्ष में हालांकि कंपनी का राजस्व बढ़कर ₹1,09,277 करोड़ हुआ, लेकिन शुद्ध लाभ घटकर सिर्फ ₹51 करोड़ रह गया, जो बीते साल ₹3,596 करोड़ था। ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) में भी कमी आई और यह $4.45 प्रति बैरल रहा, जबकि पिछले साल यह $10.36 था।
उपलब्धियों की बात करें तो MRPL ने अब तक का सबसे अधिक कच्चा तेल प्रसंस्करण किया ,18.044 मिलियन मीट्रिक टन। कंपनी ने ऊर्जा खपत में सुधार के साथ ATF और रिफॉर्मेट उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।





