व्यापार

मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय

Admin Delhi 1
2 Dec 2022 12:01 PM GMT
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय
x

मुंबई: शिवांगी ने कहा कि बाजार का ओवरऑल स्ट्रक्चर पॉजिटिव नजर आ रहा है। निफ्टी में हायर लेवल पर थोड़ी-बहुत प्रॉफिट टेकिंग देखने को मिल रही है। वहीं दोनों इंडाइसेस का वीकली स्ट्रक्चर पॉजिटिव नजर आ रहा है। निफ्टी में 18442 का लेवल एक सपोर्ट के रूप में काम करता हुआ दिखाई देगा। इसमें ऊपर की तरफ 18881 के लेवल पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। इन दोनों स्तरों पर ध्यान रखते हुए इसमें ट्रेड लेना चाहिए।

बैंक निफ्टी पर शिवांगी ने कहा कि इस इंडेक्स में हैवीवेट शेयरों में गैपडाउन ओपनिंग देखने को मिली है। इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर पॉजिटिव नजर आ रहा है। इसमें 42750 और 43250 के स्तर महत्वपूर्ण दिखाई दे रहे हैं। बैंक निफ्टी में 42750 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि ऊपर की तरफ इसमें 43250 पर रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है।

Next Story