व्यापार

जनता को बड़ा झटका: मदर डेयरी ने कल से दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की

jantaserishta.com
26 Dec 2022 3:48 PM IST
जनता को बड़ा झटका: मदर डेयरी ने कल से दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

महंगाई की मार पड़ी है.
नई दिल्ली: आम लोगों पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है. मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध के दाम में बढ़ोतरी (Milk Price Hike) का ऐलान किया है. मंगलवार से मदर डेयरी का दूध दो रुपये महंगा हो जाएगा. मदर डेयरी ने कहा है कि गाय के दूध और टोकन वाले दूध कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.
मदर डेयरी ने पिछले महीने यानी नवंबर में ही दूध की कीमतों में इजाफा किया था. कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में फुल क्रीम दूध की कीमत में 1 रुपये लीटर और भैंस के दूध में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था.
बता दें कि इस साल अभी तक मदर डेयरी ने 5 बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है. मदर डेयरी दिल्ली एनसीआर में 30 लाख लीटर हर दिन दूध की सप्लाई करती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story