व्यापार

बिग बाजार के अधिकतर स्टोर पर आज दिखा ताला, कल क्या होगा? जानिए पूरी बात

jantaserishta.com
27 Feb 2022 4:30 PM IST
बिग बाजार के अधिकतर स्टोर पर आज दिखा ताला, कल क्या होगा? जानिए पूरी बात
x

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रिटेलर फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (Future Retail Ltd) ने अपने अधिकतर ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर का ऑपरेशन्स बंद कर दिया है. कंपनी के अधिकतर स्टोर रविवार को बंद रहे. न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) फ्यूचर ग्रुप (Future Group) के टेक ओवर के प्रोसेस में है.

फ्यूचर ग्रुप लीज रेंट नहीं चुका पा रही थी और इसके बाद अब रिलायंस इंडस्ट्रीज किशोर बियानी की अगुवाई वाले फ्यूचर ग्रुप के उन रिटेल स्टोर की रिब्रैंडिंग करेगी, जिन्हें कंपनी ने लीज पर लेकर फ्यूचर ग्रुप को सब लीज पर दिया है. इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फ्यूचर ग्रुप के कर्मचारियों को नौकरियों का ऑफर भी दिया है.
वैसे तो रविवार को मॉल और सुपरमार्केट में खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा लोग आते हैं लेकिन इस रविवार को बिग बाजार रिटेल चेन के अधिकतर स्टोर बंद रहे. कंपनी की वेबसाइट से भी रविवार को ऑर्डर प्लेस नहीं सका. इसकी वजह यह है कि दोपहर 2:30 बजे तक वेबसाइट को ओपन करते ही मैसेज आ रहा है कि वेबसाइट को अपग्रेड करने का काम जारी है.
वेबसाइट पर लिखा आ रहा है, "नमस्ते, हम लोग अपनी वेबसाइट अपग्रेड कर रहे हैं. बेहतर अनुभव के लिए बने रहिए हमारे साथ- टीम बिग बाजार."
फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज से इस बारे में कॉमेंट के लिए रिक्वेस्ट किया गया है लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. इससे पहले फ्यूचर ग्रुप ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि कंपनी अपने ऑपरेशन्स में कमी ला रही है.
बिग बाजार ने एक ट्विटर यूजर के सवाल के जवाब में बताया, "हमें यह बताते हुए खेद हो रहा है कि हमारे स्टोर दो दिन तक ऑपरेशन में नहीं रहेंगे."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story