व्यापार

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में 3 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

jantaserishta.com
30 March 2022 2:27 PM IST
केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में 3 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
x

DA Hike: महंगाई से परेशान केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1 जनवरी, 2022 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है. इससे पहले अक्टूबर 2021 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए को 28% से बढ़ाकर 31% करने का फैसला किया था. इस बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा.

अभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 31 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. लेकिन सरकार इसे 3 प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है. केंद्रीय कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन के साथ में नए महंगाई भत्ते का पूरा पेमेंट किया जाएगा. अप्रैल के महीने में कर्मचारियों को उनका पिछले 3 महीने का सारा एरियर भी दिया जाएगा. 3 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 73,440 से लेकर 2,32,152 20 रुपये तक के एरियर का लाभ मिलेगा.
एक अनुमान के मुताबिक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के खजाने पर प्रति वर्ष 10,000 करोड़ रुपये का बोझ आएगा. इस कदम से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा. दरअसल माना जा रहा ता होली के पहले ही सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी लेकिन ये फैसला अब लिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story