व्यापार

एमएंडएम का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ा, 25.3 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का किया ऐलान

jantaserishta.com
5 May 2025 3:43 PM IST
एमएंडएम का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ा, 25.3 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का किया ऐलान
x
नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने सोमवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा बढ़कर 3,295 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि इससे पहले के वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,754 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 42,599 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 35,452 करोड़ रुपए थी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शेयरधारकों के लिए 25.3 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का ईबीआईटीडीए 39 प्रतिशत बढ़कर 4,683 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन बढ़कर 14.9 प्रतिशत हो गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 13.4 प्रतिशत था।
कंपनी के अनुसार, मजबूत परिणाम एमएंडएम के सभी बिजनेस में मजबूत प्रदर्शन के कारण था, जिसमें ग्रोथ, एग्जीक्यूशन और अनुशासित पूंजी आवंटन पर फोकस किया गया था। इसके ऑटो और कृषि उपकरण दोनों सेगमेंट ने प्रमुख बाजारों में अपनी लीडरशिप को बनाए रखा है।
ऑटो डिवीजन में वाहनों की बिक्री में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, कृषि उपकरण सेगमेंट में भी मजबूत गति देखी गई और वित्त वर्ष 25 के अंत तक बिक्री में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज सेगमेंट के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि टेक महिंद्रा के कारोबार में भी मजबूत वृद्धि हुई है और इसके ईबीआईटी मार्जिन में 360 आधार अंकों का सुधार हुआ।
नतीजों के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में तेजी देखी गई और स्टॉक 3.34 प्रतिशत बढ़कर 3,024 पर बंद हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story