व्यापार

दूध, घी और पनीर हुआ सस्ता, मोदी सरकार द्वारा GST दरों में कटौती का असर अब आपकी जेब पर भी दिखेगा

jantaserishta.com
16 Sept 2025 1:39 PM IST
दूध, घी और पनीर हुआ सस्ता, मोदी सरकार द्वारा GST दरों में कटौती का असर अब आपकी जेब पर भी दिखेगा
x
मदर डेयरी ने ऐलान किया.
नई दिल्ली: सरकार के जीएसटी सुधारों के ऐलान के बाद बड़ा असर देखने को मिला है. मदर डेयरी ने ग्राहकों को राहत देते हुए दूध के दाम में कटौती कर दी है. 22 सितंबर से नए जीएसटी रेट्स लागू होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है. मदर डेयरी ने अपने 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध के दाम को 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दिया है. इसके अलावा घी-पनीर समेत अन्य सामानों के भी दाम घटाए हैं.
सरकार ने बीते 3 सितंबर को जीएसटी सुधारों का ऐलान किया था और तमाम जरूरी सामानों पर लागू टैक्स में कटौती की जानकारी शेयर की थी. वित्त मंत्री ने कहा था कि 22 सितंबर से जीएसटी के नए रेट्स लागू होंगे और दूध, पनीर से लेकर एसी-टीवी तक सस्ते हो जाएंगे. इनके लागू होने से पहले ही मदर डेयरी ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए अपने मिल्क प्रोडक्ट्स की कीमतें कम कर दी हैं.
मदर डेयरी ने नए मानदंडों के साथ सभी उत्पादों पर 100% टैक्स लाभ ग्राहकों को देने के लिए ये बड़ा कदम उठाया है. गौरतलब है कि कंपनी का पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो या तो जीरो जीएसटी या 5% के सबसे निचले स्लैब के अंतर्गत आता है.
कंपनी द्वारा दूध की कीमतों में की गई कटौती के बाद नए दाम की बात करें, तो मदर डेयरी के 1 लीटर यूएचटी मिल्क (टोंड-ट्रेटा पैक) का प्राइस जहां 77 रुपये से कम होकर 75 रुपये कर दिया गया है, तो वहीं 450 एमएल का पैक अब 33 रुपये की जगह 32 रुपये का मिलेगा. इसके अलावा कंपनी के तमाम फ्लेवर के मिल्कशेक के 180 एमएल पैक की कीमत 30 रुपये से कम होकर 28 रुपये रह गई है.
पनीर के दाम की बात करें, तो 200 ग्राम पनीर का पैकेट अब 95 रुपये की जगह 92 रुपये का मिलेगा. इसके अलावा 400 ग्राम पनीर का पैकेट 180 रुपये की जगह अब 174 रुपये का मिलेगा. मलाई पनीर के दाम भी कम किए गए हैं और 200 ग्राम पैक 100 रुपये से घटकर 97 रुपये का रह गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null