व्यापार

माइक्रोसॉफ्ट की गेमिंग सेक्टर में धमाकेदार एंट्री! हुई ये सबसे बड़ी डील

jantaserishta.com
19 Jan 2022 8:52 AM IST
माइक्रोसॉफ्ट की गेमिंग सेक्टर में धमाकेदार एंट्री! हुई ये सबसे बड़ी डील
x

Deal Of the Day: साल 2021 की तरफ 2022 भी कॉरपोरेट डील के मामले में जोरदार होने की राह पर चल पड़ा है. साल की शुरुआत में ही गेमिंग सेक्टर की सबसे बड़ी डील होने जा रही है. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) लोकप्रिय गेम "कैंडी क्रश" ( Candy Crush) और "कॉल ऑफ ड्यूटी" (Call of Duty) बनाने वाली कंपनी एक्टिविशन ब्लिजर्ड को खरीदने जा रही है.

यह डील 68.7 अरब डॉलर ( लगभग 5 लाख करोड़ रुपए) में होने जा रही है. यह डील पूरी तरह से कैश में होगी. यह गेमिंग सेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी डील होगी. इस डील के साथ ही "Xbox" बनाने वाली माइक्रोसॉफ्ट, रेवेन्यू के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी बन जाएगी.
माइक्रोसॉफ्ट ने गेमिंग कंपनी एक्विटिविशन ब्लिजर्ड को 95 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर खरीदने का प्रस्ताव दिया है. यह रेट एक्विटिविशन ब्लिजर्ड के मौजूदा भाव से 45 फीसदी अधिक है. एक्विटिविशन ब्लिजर्ड के शेयर मंगलवार को 38 फीसदी बढ़कर 65.39 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे.
माइक्रोसॉफ्ट के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सत्य नडेला ने एक बयान में कहा, "गेमिंग आज सभी प्लेटफार्मों पर मनोरंजन के लिहाज से सबसे गतिशील और रोमांचक कैटेगरी है और मेटावर्स प्लेटफॉर्म के ग्रोथ में यह अहम भूमिका निभाएगा." कोरोना महामारी के बाद वीडियो गेम की मांग में भारी उछाल देखी गई है. महामारी के चलते घरों में फंसे यूजर्स खुद का मनोरंजन करने के लिए अधिक समय तक गेम खेलने लगे हैं.
गेमिंग में सालों तक सोनी के प्लेस्टेशन पर एक्सक्लूसिव गेम आते रहे है, जिसके उसका मार्केट में दबदबा रहा है. हालांकि इस डील के बाद माइक्रोसॉफ्ट के Xbox गेमिंग प्लेटफॉर्म पर "कॉल ऑफ ड्यूटी" और "ओवरवॉच" जैसे लोकप्रिय गेम जुड़ जाएंगे, जो उससे कारोबारी बढ़त दिला सकेंगे. कंपनी ने बताया कि बॉबी कोटिक इस डील के बाद एक्टिविजन ब्लिजार्ड के CEO के रूप में काम करना जारी रखेंगे.
पिछले हफ्ते, वीडियोगम बनाने वाली एक और कंपनी टेक-टू इंटरैक्टिव सॉफ्टवेयर इंक ने ऐलान किया था कि वह "FarmVille" गेम बनाने वाली कंपनी Zynga को 11 अरब डॉलर की एक डील में खरीद रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story