व्यापार
लॉन्च हुआ Microsoft Surface Laptop 4, 19 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ मिलेंगे दमदार फीचर
Shubhra Nandy
26 May 2021 8:42 AM IST

x
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लैपटॉप की रेंज को बढ़ाते हुए भारत में Microsoft Surface Laptop 4 को लॉन्च कर दिया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लैपटॉप की रेंज को बढ़ाते हुए भारत में Microsoft Surface Laptop 4 को लॉन्च कर दिया है। भारत में इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1.03 लाख रुपये रखी गई है। लैपटॉप में 19 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ 11th जेनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप प्लैटिनम और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इस लैपटॉप को ऐमजॉन और रिलायंस डिजिटल से खरीदा जा सकता है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप 4 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
शानदार स्लीक ऐल्युमिनियम बॉडी के साथ आने वाले इस लैपटॉप में दो डिस्प्ले ऑप्शन मिलता है। पहला है 13.5 इंच का QHD+ डिस्प्ले जो 2256x1504 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आता है। वहीं, दूसरा ऑप्शन 15 इंच का है, जिसमें आपको 2496x1664 पिक्सल रेजॉलूशन वाला QHD+ डिस्प्ले मिलेगा। लैपटॉप का ट्रैकपैड काफी बड़ा है और इसमें आपको बैकलिट कीबोर्ड भी ऑफर किया जा रहा है।
लैपटॉप में 11th जेनरेशन इंटेल कोर i7-1185G7 प्रोसेसेर या AMD Ryzen 7 4980U चिपसेट का ऑप्शन मिलता है। 16जीबी तक की DDR4 रैम और 512जीबी तक के SSD स्टोरेज वाले इस लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए Iris Xe/AMD Radeon दिया गया है। ओएस की बात करें तो यह विंडोज 10 होम पर काम करता है।
लैपटॉप में 47.4Wh तक की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह बैटरी 19 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में कई इनपुट और आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं। इसमें एक टाइप-C पोर्ट, एक टाइप-A पोर्ट, एक सर्फेस कनेक्ट पोर्ट और एक हेडफोन जैक दिया गया है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.0 मिल जाता है।
वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप में 720 पिक्सल रेजॉलूशन वाला कैमरा दिया गया है। लैपटॉप विंडोज हेलो फेस अनलॉक सिस्टम, दो स्टूडियो माइक्रोफोन से लैस है। दमदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें आपको डॉल्बी ऐटमॉस के साथ ओम्नीसोनिक स्पीकर्स मिलेंगे।
Next Story





