व्यापार
30 जुलाई को हो सकता है लॉन्च Micromax In 2b स्मार्टफोन, जानें बेहतरीन फीचर
Shubhra Nandy
21 July 2021 12:04 PM IST

x
Micromax ने कन्फर्म कर दिया है कि वह भारत में 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।
Micromax ने कन्फर्म कर दिया है कि वह भारत में 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने फिलहाल इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हाल में कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से हैशटैग #AbIndiaChaleNonStop से कई ट्वीट किए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि माइक्रोमैक्स का नया हैंडसेट दमदार बैटरी के साथ आ सकता है।
हो सकता है In 1b का अपग्रेडेड वर्जन
हाल में आई 91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि माइक्रोमैक्स इस महीने के आखिर में Micromax In 2B को लॉन्च करेगा। फोन के मॉनिकर से पता चलता है कि यह पिछले साल लॉन्च हुए In 1b का अपग्रेडेड वर्जन होगा। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, कि कंपनी 2C स्मार्टफोन को इस महीने नहीं, बल्कि अगस्त में लॉन्च करेगी।
गीकबेंच पर देखा गया था In 2b
पिछले महीने माइक्रोमैक्स In 2b और In 2C को बेंचमार्किंग प्लैटफॉर्म गीकबेंच पर देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार इन दोनों स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ Unisoc T610 चिपसेट दिया गया है। वहीं, प्रोसेसर के तौर पर इन दोनों स्मार्टफोन में कंपनी ऐंड्रॉयड 11 ओएस ऑफर करने वाली है। In 2b और In 2c में कंपनी क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर करने वाली है, यह देखना दिलचस्प होगा।
कंपनी ने पिछले साल की थी वापसी
माइक्रोमैक्स में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में साल 2020 में In Note 1 और In 1b स्मार्टफोन को लॉन्च करके वापसी की थी। वहीं, इस साल की शुरुआत में कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए दोनों स्मार्टफोन के बीच के सेगमेंट में In 1 हैंडसेट को लॉन्च किया था।
Next Story





