व्यापार

Mi QLED TV 4K ने 55 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में किया लॉन्च, कीमत बस इतनी

Triveni
16 Dec 2020 7:42 AM GMT
Mi QLED TV 4K ने 55 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में किया लॉन्च, कीमत बस इतनी
x
Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना पहला QLED TV लॉन्च कर दिया है। Mi QLED TV 4K नाम से लॉन्च किए गए इस टीवी की खासियत इसमें उपयोग किया गया PatchWall है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना पहला QLED TV लॉन्च कर दिया है। Mi QLED TV 4K नाम से लॉन्च किए गए इस टीवी की खासियत इसमें उपयोग किया गया PatchWall है जो कि प्रीमियम रेंज के टीवी में ही देखने को मिलता है। भारत में इस 55 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। इसमें खास फीचर्स के तौर पर डॉल्बी विजन फॉर्मेट के साथ एचडीआर सपोर्ट मिलेगा।

Mi QLED TV 4K की कीमत
Mi QLED TV 4K को भारत में 54,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। जो कि भारत में लॉन्च होने वाला कंपनी का सबसे महंगा टीवी है। इसे 55 इंच डिस्प्ले वाले सिंगल साइज में पेश किया गया है। भारत में यह QLED TV सेगमेंट में OnePlus और TCL को टक्कर दे सकती है। जो 60,000 रुपये की रेंज में QLED TV उपलब्ध करा रही हैं। Mi QLED TV 4K पहली बार 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद सकेंगे। इसके अलावा यह रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Mi QLED TV 4K के स्पेसिफिकेशन्स
Mi QLED TV 4K में 3840x2160 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 55 इंच का अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह टीवी कई एचडीआर फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है, जिसमें HLG, HDR10, HDR10+ और डॉल्बी विजन शामिल हैं। यह कंपनी का पहला टीवी है कि जिसे एंड्राइड टीवी के लेटेस्ट वर्जन पर पेश किया गया है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Mi QLED TV 4K को MediaTek MT9611 quad-core प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें 2GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगी। जो कि ऐप और डाटा के लिए काफी है। वहीं इसमें 30W साउंड आउटपुट के साथ 6 स्पीकर ​सिस्टम और चार फुल रेंज ड्राइवर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें यूजर्स को इन-बिल्ट क्रोमकास्ट सपोर्ट मिलेगा। इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट्स और दो यूएसबी पोर्ट मौजूद हैं। खास बात है कि यह Google Assistant सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी मदद से यूजर्स वॉयस कमांड का उपयोग करके टीवी को एक्सेस कर सकते हैं।


Next Story