
एमजी मोटर इंडिया के इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारत में काफी प्यार मिल रहा है। एमजी मोटर इंडिया की एकमात्र इलेक्ट्रिल व्हीकल एमजी जेडएस ईवी की सेल साल 2021 में 145% बढ़कर 2,798 यूनिट्स पर पहुंच गई थी। एमजी जेडएस ईवी को भारत में जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद पिछले साल फरवरी में इस कार का फेसलिफ्ट लॉन्च किया गया। वहीं MG ZV EV के रेंज की बात करें तो यह कार फुल चार्ज करने के बाद 419 किमी. की रेंज देती है।
2021 में 145% की बढ़ोतरी
भारतीय बाजार में एमजीZS EV को खूब प्यार मिल रहा है। आंकड़ों की बात करें तो 2020 में इस इलेक्ट्रिक कार की 1,142 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं, 2021 में इसकी संख्या बढ़कर 2,798 यूनिट्स पर पहुंच गई। यह लगभग 145% की बढ़ोतरी है। कंपनी ने यह भी बताया कि भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की प्रति माह औसतन 700 बुकिंग होती है।
Nexon EV के बाद एमजी ZS EV की सबसे ज्यादा सेल
आपको बता दें कि भारतीय बाजार में टाटा Nexon EV सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी कार है, जो ग्राहकों की पहली पसंद है। यह कार सिंगल चार्ज में लगभग 312 km की रेंज देती है। हालांकि MG ZS EV फीचर्स और रेंज के मामले में टाटा नेक्सन से काफी आगे है, लेकिन इनकी कीमतों में भी काफी अंतर है। आपको टाटा नेक्सॉन ईवी पर सरकार की सब्सिडी का फायदा मिलता है, जिससे इस कार की कीमत काफी कम हो जाती है। वहीं, ZS EV में आपको ऐसा कोई फायदा आपको नहीं मिलता है।
कीमत
वहीं इसके कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 21.49 लाख (एक्स शोरूम) रुपये से शुरू होती है। एमजी ZS EV दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में आती है।
रेंज, इंजन और स्पीड
वहीं अगर हम बात करें इसके पावर और फीचर्स की तो MG ZS EV के लेटेस्ट मॉडल में शामिल इलेक्ट्रिक मोटर 143PS की मैक्स पॉवर और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड मात्र 8.5 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसमें 44.5 KWH की हाई-टेक बैटरी पैक शामिल है, जो अधिकमत 419 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है। इसे 0-80 प्रतिशत चार्ज करने में 40 मिनट का समय लगता है। वहीं सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 177mm है, जो सेगमेंट में अन्य कारों की तुलना में काफी ज्यादा है। यह ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन पर काम करती है।