व्यापार

MG Gloster की कंपनी ने कीमत की बढोत्तरी, जानिए क्या है कारण

Triveni
4 Nov 2020 10:20 AM IST
MG Gloster की कंपनी ने कीमत की बढोत्तरी, जानिए क्या है कारण
x
ब्रिटिश की वाहन निर्माता कंपनी एमजी मोटर्स ने भारत में हाल ही में अपनी नई एसयूवी Gloster को लॉन्च किया था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| MG Gloster Price Hiked: ब्रिटिश की वाहन निर्माता कंपनी एमजी मोटर्स ने भारत में हाल ही में अपनी नई एसयूवी Gloster को लॉन्च किया था। जिसकी लांचिंग के महज एक महीने के भीतर कंपनी ने इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी है। बता दें, जहां पहले इस ऑफ-रोड़ कार की कीमत 28.98 लाख रुपये से शुरू होती थी।

वहीं अब कंपनी ने कीमत में एक लाख रुपये का इजाफा कर दिया है, जिसके बाद इसकी कीमत 29.98 लाख रुपये हो गई है। वहीं ग्लॉस्टर के टॉप-वेरिएंट की कीमत में 20,000 की बढ़ोतरी की गई है और अब इसकी कीमत 35.58 लाख रुपये होगी।

Next Story