व्यापार
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का मुनाफा वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत घटा, खर्च में हुई बढ़ोतरी
jantaserishta.com
14 May 2025 3:02 PM IST

x
मुंबई: अमीरा शाह के नेतृत्व वाली डायग्नोस्टिक्स चेन मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 19.96 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है।
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने अपनी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 25 की जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा कम होकर 29.23 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 36.52 करोड़ रुपए था।
हालांकि, कंपनी के मुनाफे में कमी दर्ज की गई है, लेकिन आय में बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 4.13 प्रतिशत बढ़कर 345.29 करोड़ रुपए हो गई है, जो पिछले साल समान अवधि में 331 करोड़ रुपए पर थी।
वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में अधिक ऑपरेटिंग लागत के कारण मुनाफे पर दबाव देखा गया है। मार्च तिमाही के दौरान कुल व्यय सालाना आधार पर 11.74 प्रतिशत बढ़कर 316.21 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 283 करोड़ रुपए था।
इसके अलावा मार्च तिमाही में कंपनी की मटेरियल खपत की लागत 6.62 प्रतिशत बढ़कर 71.53 करोड़ रुपए और कर्मचारी खर्च 15.01 प्रतिशत बढ़कर 82.19 करोड़ रुपए हो गया है। पूरे वित्त वर्ष 25 के लिए मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 146 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 24 में 128 करोड़ रुपए पर था।
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की चेयरपर्सन और पूर्णकालिक निदेशक शाह ने कहा कि कंपनी लगातार अपने लेबोरेटरी नेटवर्क, टेक्नोलॉजी और टैलेंट पर निवेश करना जारी रखे हुए है। उन्होंने आगे कहा कि चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब और ऑपरेशनल दक्षता बनी हुई है।
शाह ने बताया कि कंपनी बीटूसी सेगमेंट में अपने विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इससे अगले ग्रोथ बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का शेयर 5.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,615 रुपए पर था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





