व्यापार
मर्सिडीज इंडिया के सीईओ ने जाम में फंसने पर ऑटो-रिक्शा की सवारी की
jantaserishta.com
1 Oct 2022 9:24 AM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| लग्जरी कार ब्रांड के शीर्ष अधिकारी को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो-रिक्शा की जरूरत पड़ जाती है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने हाल ही में पुणे में ट्रैफिक जाम में फंसने पर ऑटो-रिक्शा की सवारी की। ट्रैफिक जाम में फंसे श्वेंक अपनी मर्सिडीज एस-क्लास कार से निकले, दूर पैदल चले और उसके बाद एक ऑटो-रिक्शा लिया। उन्होंने यह बात एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताई।
श्वेंक ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "अगर आपकी एस-क्लास कार पुणे की सड़कों पर ट्रैफिक जाम में फंस जाती है तब आप क्या करते हैं? हो सकता है कि कार से उतरकर कुछ दूर पैदल चलना शुरू करें और फिर एक ऑटो-रिक्शा पकड़ लें?"
यह पोस्ट जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ यूजर्स ने उनसे ऑटो-रिक्शा लेने के उनके अनुभव के बारे में पूछा।
एक यूजर ने लिखा, "अच्छा, आप भाग्यशाली हैं। हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं है कि एक ऑटो-रिक्शा चालक मिल जाए जो आपको आपकी मंजिल तक ले जाने के लिए सहमत हो।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं अभी भी एस-क्लास में बैठूंगा और ट्रैफिक के साथ भी इसके भरपूर आराम का आनंद उठाऊंगा।"
श्वेंक 2006 से ही इस ब्रांड से जुड़े हुए हैं। वह 2018 में मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सीईओ बने। इससे पहले, उन्होंने मर्सिडीज-बेंज चीन के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्य किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





