चीन में मर्सिडीज-बेंज की नई इलेक्ट्रिक वैन 'विज़न V' का अनावरण

World वर्ल्ड: जर्मन वाहन निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने मंगलवार को अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक लग्ज़री वैन सीरीज़ 'विज़न V' पेश की, जिसकी कुछ यूनिट्स चीन में तैयार की जाएंगी। कंपनी ने इसे एक चलती फिरती प्राइवेट लाउंज बताया है, जिसमें आरामदायक कुर्सियां हैं जो बेड में बदल सकती हैं और बड़े स्क्रीन के जरिए इसे प्राइवेट सिनेमा या कराओके बार जैसा बनाया जा सकता है।
शंघाई ऑटो शो से पहले आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ ने कहा कि इस तरह के नए सेगमेंट में चीन और अन्य देशों में भारी संभावनाएं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कॉन्सेप्ट मॉडल और उत्पादन वर्जन में ज़्यादा फर्क नहीं होगा।
हालांकि कंपनी को चीन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बीते साल वहां उसकी कार बिक्री में 7% और इस साल की पहली तिमाही में 10% की गिरावट दर्ज की गई है। वैन बिक्री में पिछले साल 20% और इस तिमाही में 39% की गिरावट आई है।





