व्यापार

मेडप्लस हेल्थ की परिचालन आय जनवरी-मार्च अवधि में तिमाही आधार पर 3.3 प्रतिशत घटी

jantaserishta.com
28 May 2025 4:36 PM IST
मेडप्लस हेल्थ की परिचालन आय जनवरी-मार्च अवधि में तिमाही आधार पर 3.3 प्रतिशत घटी
x
मुंबई: रिटेल फार्मेसी चेन मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज की परिचालन आय वित्त वर्ष 25 की जनवरी-मार्च अवधि में तिमाही आधार पर 3.3 प्रतिशत कम होकर 1,509.6 करोड़ रुपए रह गई है, जो कि दिसंबर तिमाही में 1,561.4 करोड़ रुपए थी।
वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 3.08 प्रतिशत कम होकर 1,525.4 करोड़ रुपए रह गई है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर 12.01 प्रतिशत बढ़कर 51.3 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछली तिमाही में 45.8 करोड़ रुपए था।
सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 53.7 प्रतिशत का उछाल आया है, वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में यह 33.5 करोड़ रुपए पर था। इस अवधि के दौरान ऑपरेशंस से आय में 1.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में कर से पहले मुनाफा (पीबीटी) सालाना आधार पर 91.1 प्रतिशत बढ़कर 61.12 करोड़ रुपए हो गया है।
वित्त वर्ष 25 की जनवरी-मार्च अवधि में ऑपरेटिंग ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 38.2 प्रतिशत बढ़कर 80.33 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 58.13 करोड़ रुपए था। समीक्षा अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग ईबीआईटीडीए सुधरकर 5.3 प्रतिशत हो गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 3.9 प्रतिशत था।
तिमाही के दौरान मेडप्लस ने 100 नए स्टोर जोड़े हैं, जिससे 31 मार्च तक कुल स्टोर की संख्या 4,712 हो गई। पूरे वित्तीय वर्ष 25 के लिए मेडप्लस ने 150.32 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड लाभ दर्ज किया है, जो वित्त वर्ष 24 की तुलना में 129.6 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्शाता है।
इस दौरान कंपनी का परिचालन से वार्षिक आय भी 9.1 प्रतिशत बढ़कर 6,136.05 करोड़ रुपए हो गई है। मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज भारत में एक फार्मेसी रिटेल कंपनी है जिसकी उपस्थिति ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सेगमेंट में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story