व्यापार

मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा की शिपिंग शुरू की, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
19 Jan 2023 1:50 PM IST
मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा की शिपिंग शुरू की, जानें पूरा अपडेट
x

DEMO PIC 

चेन्नई(आईएएनएस)| यात्री कार प्रमुख मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने नए स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) ग्रैंड विटारा का लैटिन अमेरिका में निर्यात शुरू कर दिया है। कंपनी का लक्ष्य ग्रैंड विटारा को लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, मध्य पूर्व, आसियान और पड़ोसी क्षेत्रों के 60 से अधिक देशों में निर्यात करना है।
मारुति सुजुकी के लिए टोयोटा किर्लोस्कर द्वारा निर्मित ग्रैंड विटारा की पहली खेप यहां कामराजार बंदरगाह से लैटिन अमेरिका के लिए रवाना हुई।
प्रबंध निदेशक और सीईओ, हिसाशी टेकूची के अनुसार, कंपनी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति बढ़ाने के लिए कई पहल की है।
टेकूची ने कहा, "निर्यात के लिए उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार सफलता के प्रमुख स्तंभों में से एक रहा है। ग्रैंड विटारा को जोड़कर अब हम 17 वाहनों की रेंज का निर्यात कर रहे हैं। जुलाई 2022 में अनावरण किए गए ग्रैंड विटारा को घरेलू बाजार में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और हमें विश्वास है कि भारत निर्मित ग्रैंड विटारा विदेशी बाजारों में भी इसी तरह की सफलता हासिल करेगी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story