व्यापार

सस्ते इलेक्ट्रिक वाहनों से जल्द गुलजार होगा बाजार, बैटरी की बढ़ती कीमतों का भी नहीं होगा असर

Subhi
9 Sep 2022 6:02 AM GMT
सस्ते इलेक्ट्रिक वाहनों से जल्द गुलजार होगा बाजार, बैटरी की बढ़ती कीमतों का भी नहीं होगा असर
x
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां एक के बाद एक अपने कई मॉडल्स पेश कर रही हैं, लेकिन ऐसे में सबसे ज्यादा चुनौती बैटरी की बढ़ती लागत के वजह से हो रही है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां एक के बाद एक अपने कई मॉडल्स पेश कर रही हैं, लेकिन ऐसे में सबसे ज्यादा चुनौती बैटरी की बढ़ती लागत के वजह से हो रही है। हालांकि, कई ऐसे निर्माता है जो अब सस्ते इलेक्ट्रिक वाहनों को भी बना रहे हैं। हाल ही में जनरल मोटर्स की नई छोटी एसयूवी शेवरले इक्विनॉक्स (Chevrolet Equinox) को पेश क्या है, जो काफी किफायती कीमत पर आएगी।

सस्ते कीमत पर आएगी EV

शेवरले इक्विनॉक्स एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 30,000 डॉलर (लगभग 23.88 लाख रुपये) होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि विदेशों में सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 37,000 डॉलर से लेकर 44,000 डॉलर तक है। वहीं, एडमंड्स डॉट कॉम की अमेरिका में बेचे जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में यह सबसे निचले छोर पर है। यहां ईवी की औसत लागत लगभग 65,000 डॉलर है।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में अगर यह एसयूवी आती है तो इसकी कीमत काफी कम हो जाएगी। साथ ही स्थानीय एसेंबल करने पर किमतों में और कटौती की जा सकती है। हालांकि, जीएम इक्विनॉक्स ईवी की सटीक कीमतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है और सही जानकारी के लिए इसके लॉन्च होने का इंतजार करना होगा।

Chevrolet Equinox की रेंज

शेवरले इक्विनॉक्स इलेक्ट्रिक कार की रेंज 250 मील (400 किलोमीटर) प्रति चार्ज है। इसके अलावा, इसमें एक और रेंज विकल्प मिलता है जिसके लिए अधिक भुगतान करके 300 मील (500 किलोमीटर) की रेंज मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक इस कार को अगले साल तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

भारत में सबसे सस्ती EV है ये

भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पर नजर डालें तो इसमें Tata Tigor EV का नाम आता है। भारत में टाटा टिगोर के शुरूआती मॉडल की कीमत 12.49 लाख रुपये हैं। इस कार में आपको 306 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज मिलती है। वहीं, इसे फुली चार्ज करने में 8.45 घंटों का समय लगता है।


Next Story