व्यापार
मार्केट आउटलुक: अमेरिकी फेड की बैठक, तिमाही नतीजे और ट्रेड डील अगले हफ्ते बाजार के लिए होंगे अहम फैक्टर
jantaserishta.com
26 Oct 2025 10:59 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिकी फेड की बैठक, दूसरी तिमाही नतीजे, आईआईपी डेटा, अमेरिका-चीन ट्रेड डील और अमेरिका-भारत ट्रेड डील से बाजार की दिशा तय होगी।
अमेरिकी फेड की बैठक 28 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच होगी। जानकारों के मुताबिक, इस बार फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है, जो कि वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू बाजारों के लिए भी सकारात्मक होगा।
अगले हफ्ते कई प्रमुख कंपनियों की ओर से नतीजे जारी किए जाएंगे। इनमें इंडियन ऑयल, टीवीएस मोटर कंपनी, एलएंडटी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आईटीसी, सिप्ला, डाबर इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, बीईएल और एसीसी का नाम शामिल है।
आने वाले दिनों में शेयर बाजार के लिए ट्रेड डील काफी अहम होगी, क्योंकि अमेरिका, चीन और भारत के साथ ट्रेड डील पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। ऐसे में किसी भी नई डेवलपमेंट पर बाजार प्रतिक्रिया दे सकता है।
बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी 0.33 प्रतिशत या 85.30 की मजबूती के साथ 25,795.15 और सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत या 259.69 अंक की तेजी के साथ 84,211.88 पर बंद हुआ।
सेक्टोरल आधार पर निफ्टी आईटी 2.96 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 2.34 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.47 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.45 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.77 प्रतिशत,निफ्टी एनर्जी, 0.65 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
निफ्टी ऑटो 0.44 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.52 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 328.95 अंक या 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,231.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 130.95 अंक या 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,253.35 पर था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





