व्यापार

मार्केट आउटलुक : तिमाही नतीजे, यूएस सरकार का शटडाउन समेत वैश्विक आर्थिक आंकड़े तय करेंगे शेयर बाजार का रुख

jantaserishta.com
5 Oct 2025 10:40 AM IST
मार्केट आउटलुक : तिमाही नतीजे, यूएस सरकार का शटडाउन समेत वैश्विक आर्थिक आंकड़े तय करेंगे शेयर बाजार का रुख
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। दूसरी तिमाही के नतीजे, अमेरिकी सरकार का शटडाउन, एफओएमसी मिनट्स और अन्य आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल निर्धारित होगी। आने वाले हफ्ते से जुलाई-सितंबर अवधि के तिमाही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। 9 अक्टूबर को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और टाटा एलेक्सी की ओर से सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान प्रस्तावित है।
इसके अलावा, आईपीओ बाजार भी इस दौरान निवेशकों का ध्यान आकर्षित करेगा। अगले हफ्ते टाटा कैपिटल का आईपीओ खुलेगा। वहीं, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ को लेकर नई अपटेड से बाजार की दिशा तय होगी।
यूएस फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के मिनट्स जारी किए जाएंगे। इसमें ब्याज दरों को तय करने को लेकर हुई बैठक का पूरा ब्यौरा होता है। अमेरिकी फेड की बैठक 16-17 सितंबर के बीच हुई थी। अमेरिकी सरकार के शटडाउन पर दुनिया के निवेशकों की निगाहें हैं। डेमोक्रेडिट और रिपब्लिकन के बीच फंडिंग प्रस्ताव के टकराव के कारण शटडाउन अगले हफ्ते तक चलने की संभावना है।
भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता काफी अच्छा रहा। निफ्टी 239 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,894 पर और सेंसेक्स 780 अंक या 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,207 पर बंद हुआ।
29 सितंबर से 3 अक्टूबर के कारोबारी सत्र में निफ्टी पीएसयू बैंक 4.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर था, जबकि निफ्टी मेटल में 3.93 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.87 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.53 प्रतिशत और निफ्टी पीएसई में 2.77 प्रतिशत की बढ़ दर्ज की गई।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी का रुझान देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,124 अंक या 2.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,503 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 317 अंक या 1.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,787 पर बंद हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story