व्यापार
शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ा
jantaserishta.com
8 Jun 2025 4:33 PM IST

x
मुंबई: शेयर बाजार के अच्छे प्रदर्शन के कारण इस हफ्ते शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों की मार्केट कैप में 1,00,850.96 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 2 से 6 जून तक के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन शानदार रहा है और लगातार दो हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार तेजी के साथ बंद हुए। इस दौरान निफ्टी 252 अंक या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 25,003.05 और सेंसेक्स 737.98 अंक या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 82,188.99 पर बंद हुआ।
मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने में एचडीएफसी बैंक प्रमुख था। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,668.23 करोड़ रुपए बढ़कर 15,15,853.85 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। बजाज फाइनेंस ने भी शानदार प्रदर्शन किया, एनबीएफसी कंपनी के मार्केट कैप में सप्ताह के दौरान 12,322.96 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे इसका बाजार पूंजीकरण अब 5,82,469.45 करोड़ रुपए हो गया है।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 9,790.87 करोड़ रुपए बढ़कर 10,41,053.07 करोड़ रुपए हो गया, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 9,280.89 करोड़ रुपए बढ़कर 5,61,282.11 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 7,127.63 करोड़ रुपए बढ़कर 10,65,894.55 करोड़ रुपए हो गया है। सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मार्केट कैप में 3,953.12 करोड़ रुपए की बढ़त हुई है, जिससे इसका मूल्यांकन 6,07,073.28 करोड़ रुपए हो गया है।
इन्फोसिस का मार्केट कैप 519.27 करोड़ रुपए बढ़कर 6,49,739.73 करोड़ रुपए हो गया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मार्केट कैप में भी बढ़त दर्ज की गई है और इस हफ्ते यह 401.61 करोड़ रुपए बढ़कर 7,25,437.74 करोड़ रुपए हो गया है। इस हफ्ते शीर्ष 10 में केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई है और यह 28,510.53 करोड़ रुपए घटकर 12,24,975.89 करोड़ रुपए रह गया है।
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। महंगाई, अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते शेयर बाजार का रुझान तय होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





